Sunday 11 March 2012

                           ओबामा प्रशासन में दो और भारतियों की नियुक्ति 
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने प्रशासन में भारतीय मूल के दो और नागरिकों को नियुक्त किया है/ गंगोध्याय जिन्होंने इंदौर से शिक्षा प्राप्त की उनको नेशनल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी साइंसेज बोर्ड का सदस्य बनाया गया है/ वही  दूसरे हैं सनी रामास्वामी जो बंगलौर से शिक्षा प्राप्त है उन्हें फ़ूड एंड एग्रीकल्चर का निदेशक बनाया गया/
इन दोनो  की नियुक्ति से साफ़ है की अमेरिका भारत से अपने सम्बन्ध और मजबूत करना चाहता है/ वैसे भी ओबामा भारतीय महापुरुषों से काफी प्रभाबित है, खासकर गाँधी जी/ वे गाँधी जी की तरह अहिंसा से आगे बढने की बात करते है लेकिन ऐसा बहुत ही मुश्किल नजर आता है क्योंकि अमेरिका अपनी ताकत के नशे में जो चूर है/ और वो बाकी देश जो विकासशील हैं उन्हें वो अपने कहने में चलाना चाहता है क्योंकि यूं एस ए. विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जो है और वहीँ उसके पास हथियारों का जखीरा  जो है/ 
फ़िलहाल में उसने इरान पर दबाब बनाया की वो परमाणु हथियार में बढ़ोतरी न करे वरना ओबामा प्रशासन उसके समर्थन नहीं करेगा, लेकिन इरान ने भी करार जबाब देते हुए कहा की अगर ओबामा प्रशासन ज्यादा उछलेगा तो उसको तेल का निर्यात बंद कर दिया जाएगा/ लेकिन अब वो समय आ गया है की एक हाथ लो और दुसरे हाथ दो,और अब विकासशील देश भी अपनी सेन्य शक्ति में बढोतरी कर रहे हैं उनमे से प्रमुख है चाइना और भारत, ये दोनों ही उभरती हुई अर्थव्यवस्था के साथ साथ सेन्य शक्ति के रूप में भी उभर रहीं है/ तो इस बात से साफ़ है की कोई देश अब किसी से पीछे रहना नहीं चाहता/ 

No comments:

Post a Comment